CTET Exam 2014 Level – 1 Psychology Solved Paper / सीटेट 2014 लेवल – 1 मनोविज्ञान हल प्रश्न-पत्र

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
CTET Exam 2014 Level – 1 Psychology Solved Paper / सीटेट 2014 लेवल – 1 मनोविज्ञान हल प्रश्न-पत्र : शिक्षक अध्यपक पत्रता परीक्षा के अंतर्गत मनोविज्ञान के 30 प्रश्न पेपर में पूछे जाते है और ये शिक्षा मनोविज्ञान के प्रश्न सभी राज्यों की TET Exam में पूछे जाते है इसलिए आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पहले के हुए पेपर में पूछे गये मनोज्ञान (Psychology Important MCQ) के प्रश्नों के अध्ययन बहुत जरूरी है क्योकि बहुत सारे प्रश्न वापस पेपर में पूछे जाते है हमारी टीम द्वारा विगत वर्षों में सभी TET Exam में पूछे गये प्रश्नों का संकलन किया है जो निचे दिया जा रहा है इसलिए इनका अध्ययन जरुर कीजिये
1. गणित में अधिगम निर्योग्यता का आकलन निम्न में से किस परीक्षण  द्वारा सर्वाधिक उचित तरीके से किया जा सकता है?
(1) उपलब्धि परीक्षण
(2) अधिक्षमता परीक्षण
(3) निदानात्मक परीक्षण
(4) स्क्रीनिंग परीक्षण
सही उत्तर :- 3
 
2. ‘सभी के लिए विद्यालयों में सभी की शिक्षा’ निम्नलिखित में से किसके  लिए प्रचार वाक्य हो सकता हैं ?
(1) पृथक शिक्षा
(2) संशक्तिशील शिक्षा
(3) समावेशी शिक्षा
(4) सहयोगात्मक शिक्षा
सही उत्तर :- 3
 
3. निम्न में से कौनसी शब्दावली प्रायः “अभिप्रेरणा” के साथ अंत: बदलाव के साथ इस्तेमाल की जाती है?
(1) उत्प्रेरणा
(2) पुरस्कार (प्रेरक)
(3) संवेग
(4) आवश्यकता
सही उत्तर :- 4
 
4. प्रवाहपूर्ण, व्याख्यान, मौलिकता और लचीलापन ……… के साथ  संबंधित तत्व है
(1) त्वरण
(2) सृजनात्मकता
(3) गुण
(4) अपसारी चिन्तन
सही उत्तर :- 2
 
5. ……… प्रेरणाएँ अनुभूतियों के संतुष्टिकरण की अवस्थाओं तक पहुँचने  और वैयक्तिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की आवश्यकता को सम्बोधित करती हैं
(1) सुरक्षा-उन्मुखी
(2) प्रभावी
(3) भावात्मक
(4) संरक्षण-उन्मुखी
सही उत्तर :- 3
 
6. निम्न में से कौनसा कौशल संवेगात्मक बुद्धि से संबंधित है?
(1) समानुभूति देना
(2) याद करना
(3) गतिक प्रक्रमण
(4) विचार करना
सही उत्तर :- 1
 
 7. प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को ……… से जुड़े प्रश्नों पर अधिक समय देने के लिए कहा जा सकता है
(1) विश्लेषण
(2) स्मरण
(3) समझ
(4) सृजन
सही उत्तर :- 4
 
8. निम्नलिखित में से कौनसा कारक अधिगम को सकारात्मक प्रकार से प्रभावित करता है?
(1) माता-पिता की ओर से दबाव
(2) अनुत्तीर्ण हो जाने का भय
(3) सहपाठियों से प्रतियोगिता
(4) अर्थपूर्ण संबंध
सही उत्तर :- 4
 
9. एक आंतरिक बल जो प्रोत्साहित करता है और व्यवहारपरक प्रतिक्रिया के लिए बाध्य करता है एवं उस प्रतिक्रिया को विशिष्ट दिशा उपलब्ध कराता है, ……….. है
(1) वचनबद्धता
(2) अभिप्रेरण
(3) अध्यवसाय
(4) संवेग
सही उत्तर :- 2
 
10. शब्दों में अक्षरों के क्रम को पढ़ने में कठिनाई का अनुभव करना और   अक्सर चाक्षुष स्मृति का ह्वास ………… से संबंधित है
(1) डिस्प्राक्सिया
(2) डिस्लेक्सिया
(3) डिस्केल्कुलिया
(4) डिस्ग्राफिया
सही उत्तर :- 2
 
11. वे शिक्षक जो विद्यालय आधारित आंकलन के अन्तर्गत कार्य करते हैं
(1) व्यवस्था के लिए स्वामित्व की भावना रखते हैं
(2) उन पर अधिक कार्य का बोझ रहता है, क्योंकि उन्हें सोमवार की परीक्षा सहित अक्सर परीक्षा लेनी पड़ती है
(3) उन्हें प्रत्येक शिक्षार्थी को प्रत्येक विषय में परियोजना कार्य देना पड़ता है
(4) शिक्षार्थियों के मूल्यों और अभिवृत्तियों का आंकलन करने के लिए रोजाना उनका सूक्ष्म अवलोकन करते हैं
सही उत्तर :- 4
 
12. रिया कक्षा पिकनिक तय करने हेतु रिषभ से सहमत नहीं है। वह सोचती  है कि बहुमत के अनुकूल बनाने के लिए नियमों का संशोधन किया जा सकता है। यह सहपाठी विरोध, पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
(1) सहयोग की नैतिकता
(2) विषमांग नैतिकता
(3) संज्ञानात्मक अपरिपक्वता
(4) प्रतिक्रिया
सही उत्तर :- 1
13. “ग्रेड अंकों से कैसे अलग है?” यह प्रश्न निम्न में से किस प्रकार के प्रश्नों से संबंध रखता है?
(1) समस्या समाधान
(2) अपसारी .
(3) विश्लेषणात्मक
(4) मुक्त-अंत
सही उत्तर :- 3
 
14. निम्न में से कौनसा स्टर्नबर्ग का बुद्धि का त्रिस्तरीय सिद्धांत का एक रूप
(1) गणितीय बुद्धि
(2) व्यावहारिक बुद्धि
(3) प्रायोगिक बुद्धि
(4) संसाधनपूर्ण बुद्धि
सही उत्तर :- 2
 
 
15. एक वर्ष तक के शिशु जब आँख, कान व हाथों से “सोचते” हैं, तो निम्नलिखित में से कौनसा स्तर शामिल होता है?
(1) अमूर्त संक्रियात्मक स्तर
(2) मूर्त संक्रियात्मक स्तर
(3) पूर्व-संक्रियात्मक स्तर
(4) इंद्रियजनित गामक स्तर
सही उत्तर :- 4
 
16. वाइगोत्सकी के सिद्धांत में, विकास के निम्नलिखित में से कौनसे पहलू  की उपेक्षा होती है ?
(1) भाषायी
(2) सामाजिक
(3) सांस्कृतिक
(4) जैविक
सही उत्तर :- 4
 
 
17. छात्राएँ-
(1) भाषिक और संगीत संबंधी अधिक क्षमताएँ रखती हैं.
(2) गणित के सवाल अच्छे से सीखती हैं, लेकिन उन्हें तब कठिनाई आती है, जब उनसे उनके तर्क के बारे में पूछा जाता है
(3) अपनी उम्र के लड़कों की तरह गणित में अच्छी होती हैं
(4) अपनी उम्र के लड़कों की तुलना में स्थानिक अवधारणाओं में कम
कुशलतापूर्ण निष्पादन करती हैं।
सही उत्तर :- 3
 
18. एल्बर्ट बैन्ड्यूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धांत के अनुसार निम्न में से  कौनसा सही है?
(1) संज्ञानात्मक विकास सामाजिक विकास से स्वतंत्र है
(2) खेल अनिवार्य है और उसे विद्यालय में प्राथमिकता दी जाती  चाहिए
(3) बच्चों के सीखने के लिए प्रतिरूपण (मॉडलिंग) एक मुख्य तरीका
(4) अनसुलझा संकट बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है
सही उत्तर :- 3
 
19. जब बच्चे एक अवधारणा को सीखते हैं और उसका प्रयोग करते हैं, तो अभ्यास उनके द्वारा दी जाने वाली त्रुटियों को कम करने में मदद करता है। यह विचार …… द्वारा दिया गया
(1) लेव वाइगोत्सकी
(2) ई. एल. थॉर्नडाइक
(3) जीन पियाजे
(4) जे. बी. वॉटसन
सही उत्तर :- 2
 
20. सिद्धांत चित्र ……….. के द्वारा नवीन अवधारणाओं की समझ बढ़ाते
(1) तर्कपूर्ण ढंग से सूचनाओं को व्यवस्थित करने की योग्यता को बढ़ाने
(2) विषय-क्षेत्रों के बीच ज्ञान के स्थानांतरण
(3) विशिष्ट विवरण पर एकाग्रता केन्द्रित करने में
(4) अध्ययन के लिए शैक्षणिक विषय-वस्तु की प्राथमिकता तय करने में
सही उत्तर :- 1
 

21. निगमनात्मक तर्कणा में शामिल है/हैं
(1) अन्वेषणपरक सीखना और स्वतः खोजपरक संबंधी पद्धतियाँ
(2) सामान्य से विशिष्ट की ओर तर्कणा
(3) विशिष्ट से सामान्य की ओर तर्कणा
(4) ज्ञान का सक्रिय निर्माण और पुनर्निर्माण
सही उत्तर :- 2
 
22. एक शिक्षक कक्षा के कार्य को एकत्र करता है और उन्हें पढ़ता है, उसके बाद योजना बनाता है और अपने अगले पाठ को शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समायोजित करता है। वह ……… कर रहा/रही है
(1) सीखने के समय आकलन
(2) सीखने का आकलन
(3) सीखने के रूप में आकलन
(4) सीखने के लिए आकलन
सही उत्तर :- 4
 
 23. कक्षा-कक्ष में जेंडर (लिंग) विभेद
(1) महिला शिक्षकों की अपेक्षा पुरुष शिक्षकों के द्वारा अधिक किया
जाता है
(2) शिक्षार्थियों के निष्पादन को प्रभावित नहीं करता है
(3) शिक्षार्थियों के ह्यसोन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है
(4) पुरुष शिक्षार्थियों के वृद्धि-उन्मुख प्रयासों अथवा निष्पादन का कारण बन सकता है
सही उत्तर :- 3
 
24. किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?
(1) रॉबर्ट स्टर्नबर्ग
(2) डेविड वैश्लर
(3) एल्फ्रेड बिने
(4) चार्ल्स एडवर्ड स्पीयरमैन
सही उत्तर :- 3
 
 25. प्रकृति-पोषण विवाद निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(1) वातावरण एवं पालन-पोषण
(2) आनुवंशिकी एवं वातावरण
(3) व्यवहार एवं वातावरण
(4) वातावरण एवं जीव-विज्ञान
सही उत्तर :- 2
 
26. ध्वनि-संबंधी जागरूकता निम्नलिखित में से किस क्षमता से संबंधित है?
(1) व्याकरण के नियमों में दक्ष होना
(2) ध्वनि-संरचना पर चिंतन करना व उसमें हेर-फेर करना
(3) सही-सही व धाराप्रवाह बोलना
(4) जानना, समझना व लिखना
सही उत्तर :- 2
 
 27. मानव विकास …………. है
(1) मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों
(2) मात्रात्मक
(3) गुणात्मक
(4) कुछ सीमा तक अमापनीय
सही उत्तर :- 1
 
28. संज्ञानात्मक विकास निम्न में से किसके द्वारा समर्पित होता है ?
(1) सहयोगात्मक की अपेक्षा वैयक्तिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान n केन्द्रित करना
(2) जितना सम्भव हो उतनी आवृत्ति से संगत और सुनियोजित परीक्षाओं  का आयोजन करना
(3) उन गतिविधियों को प्रस्तुत करना जो पारम्परिक पद्धतियों को सुदृढ़ बनाती हैं
(4) एक समृद्ध और विविधतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना
सही उत्तर :- 4
 
 
29. निम्न में से कौनसा सीखने की शैली का एक उदाहरण हैं ?
(1) स्पर्श-संबंधी
(2) चाक्षुष
(3) संग्रहण,
(4) तथ्यात्मक
सही उत्तर :- 2
 
30. निम्न में से कौनसा समाजीकरण की निष्क्रिय एजेंसी है?
(1) सार्वजनिक पुस्तकालय
(2) स्वास्थ्य क्लब
(3) परिवार
(4) ईको क्लब
सही उत्तर :- 1
 
REET 2021 की तैयारी के लिए निचे दी गयी क्विज को हल जरुर कीजिये
REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 1REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 2REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 3
REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 4REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 5
हिन्दी उपसर्ग टॉप 25 प्रश्नRevolt of 1857 (1857 का विद्रोह)प्रमुख वचन एवं नारे
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!