nadol ke chouhan 7737410043

नाडोल के चौहान | Nadol ke Chouhan Notes PDF

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

नाडोल के चौहान : चौहानों की नाडोल शाखा का संस्थापक शाकम्भरी शासक वाक्पतिराज द्वितीय का पुत्र लक्ष्मण चौहान (लाखनसी) था जिसने 960 ई. में चावड़ा राजपूतों से स्वतंत्र होकर नाडोल (पाली) में चौहान राज्य की स्थापना की शाकम्भरी के चौहानों के बाद यह प्रथम चौहान राज्य था

लक्ष्मण (लाखन)

  • इसने नाडोल (पाली) में अपनी कुल देवी आशापुरा माता का मंदिर बनवाया यहीं पर महाराव लाखणसी की बावड़ी बनी है
  • इन्होनें नाडोल में दुर्ग का निर्माण करवाया अपने बड़े पुत्र आसाराव की स्मृति में आयेड़ा तालाब (नाडोल) बनवाया  983 ई. में लक्ष्मण की मृत्यु हो गई

शोभित (983-1024 ई.)

इसने भीनमाल के शासक मान परिहार को हराकर भीनमाल पर अपना अधिकार स्थापित किया

यह भी पढ़ें : अजमेर का चौहान राजवंश

बलिराज

  • सुधा माता अभिलेख के अनुसार इसने मालवा के परमार शासक मुंज को हराया था
  • इसके बाद महेन्द्र, अहिल (इसने सोमनाथ आक्रमण के समय महमूद गजनवी का मुकाबला किया था), अणिहल, बालाप्रसाद, जेन्द्रराज, पृथ्वीपाल, जोजलदेव, आसराज, रत्नपाल, कटुदेव, रायपाल, आल्हण देव (इसने नाडोल में शिवालय का निर्माण करवाया), कल्हण, जयतसिंह नाडोल के शासक बने

कीर्तिपाल

  • नाडोल शाखा के कीर्तिपाल ने 1177 ई. के लगभग मेवाड़ शासक सामन्तसिंह को पराजित कर मेवाड़ पर अधिकार कर लिया था लेकिन 2 वर्ष बाद ही 1179 ई. में सामन्त सिंह के भाई कुमार सिंह ने कीर्तिपाल को मेवाड़ से भगा दिया
  • 1205 ई. के लगभग चौहानों की नाडोल शाखा पर जालौर के चौहानों ने अधिकार कर लिया

प्रश्न : सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती किसके शासनकाल में राजस्थान आये थे? (RAS 2003) (राज पुलिस-2013)

– पृथ्वीराज चौहान

प्रश्न : रणथम्भौर का युद्ध (सन् 1301 ई.) किसके मध्य हुआ (S.I. Exam 2018)

–  अलाउद्दीन खिलजी तथा हम्मीर

प्रश्न : मोहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया (राज.पुलिस-2007)

–  द्वितीय तराइन युद्ध में 

प्रश्न : हरिकेलि नाटक के रचयिता थे? (राज.पुलिस-2007)

– विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न : जिस राज्य पर पृथ्वीराज चौहान ने शासन किया, उसके संस्थापक (TRA 1998)

– अजयराज

प्रश्न : श्री अजयराज चौहान (अजयपाल) संस्थापक थे? (RAS/RTS 1993)

– अजमेर के

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!