One Liner Set – 1 राजस्थान इतिहास प्रश्नोत्तरी 20 प्रश्न

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

राजस्थान इतिहास प्रश्नोत्तरी One Liner Set – 1 :  नमस्कार दोस्तों आज की One Liner प्रश्नोत्तरी के अन्तर्गत 20 महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह ये सभी प्रश्न विगत परीक्षाओं में पूछे गये है और आगामी परीक्षाओं में भी पुराने पेपर्स में से काफी प्रश्न पूछे जाते है इसलिए आपके लिए One Liner Important Questions शुरू किये गये है जिसमे आपके सामने प्रश्न होगा और उसके निचे Show Answer का बटन लगा है जिस पर क्लिक करके आप प्रश्न का उत्तर देख सकते हो लेकिन सही उत्तर देखने से पहले आप खुद उसका सही उत्तर सोचिये उसके बाद आपको सही उत्तर चेक करना है

इस वेबसाइट पर रोजाना आपको 20 One Liner Important Questions मिलेंगे और इनकी सम्पूर्ण जानकारी और PDF File हमारे Telegram Channel और Whatsapp Group पर मिल जाएगी इसलिए आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके इनसे भी जुड़ सकते हो ताकि समय समय पर पूरी जानकारी आपको मिल सके

यहाँ दिए गये सभी One Liner Questions आगामी REET, RPSC 1st Grade, RPSC 2nd Grade, VDO Gram Sevak, Patwari, PTET, BSTC सभी परीक्षाओं के लिए के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है इसलिए आप रोजाना इन सभी प्रश्नों को हल करने की कोशिश कीजिये क्योकि बूंद – बूंद से घड़ा भरता है

Join Telegram – http://bit.ly/2Klof92

Join Whatsapp Group – https://bit.ly/ExameGuru_Whatsapp_Group

1. 1951-52 में कालीबंगा के उत्खनन कार्य में जिस पुरातत्ववेता का प्रमुख योगदान रहा, वह है?

उत्तर : अमलानंद घोष

2.  कालीबंगा को सर्वप्रथम प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जा सकता है

उत्तर : अमलानंद घोष

3.  पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य किस सभ्यता से मिले हैं?

उत्तर : बागौर

4. ‘भीम डूंगरी’ गणेश डूंगरी राजस्थान की किस सभ्यता से संबंधित है?

उत्तर : बैराठ सभ्यता

5. राजस्थान के किस नगर में पूर्व आर्यन लोगों की विद्यमानता  का ऐतिहासिक प्रमाण पाया गया है?

उत्तर : बैराठ

6.  बालाथल किस जिले में स्थित है?

उत्तर : उदयपुर

7.  गिलुण्ड किस नदी के किनारे स्थित है

उत्तर : बनास

8.  दोहरी रक्षा प्रस्वीर के साक्ष्य राजस्थान की किस सभ्यता से प्राप्त हुये हैं?

उत्तर : कालीबंगा सभ्यता

9.  ‘ए सर्वे वर्क ऑफ एनशिएन्ट साइट्स अलौंग दी लौस्ट सरस्वती रिवरकिसकी कृति थीं

उत्तर : ऑरेल स्टैन

10.  बैराठ स्थित पहाड़ी, जहाँ बौद्ध विहार के अवशेष मिले हैं, उसे जाना जाता है?

उत्तर : बीजक पहाड़ी

11.  आहड़ संस्कृति के अवशेष कहाँ से मिले हैं?

उत्तर : उदयपुर

12.  किस इतिहासवेत्ता ने कालीबंगा को सिन्धु घाटी साम्राज्य की तृतीय राजधानी कहा है

उत्तर : दशरथ शर्मा

13.  उदयपुर के पास स्थित किस प्राचीन कस्बे को ताम्रनगरी भी कहा जाता था

उत्तर : आहड़

14.  ताम्रयुग की सभ्यता से सम्बद्ध पुरानी ताम्रवती (धूलकोट) के अवशेष किस नगर में मिले हैं

उत्तर : उदयपुर

15.  कालीबंगा सभ्यता का विकास हुआ है

उत्तर : हनुमानगढ़ के सरस्वती (दृषद्वती) के तट पर

16. आहड़ संस्कृति का विकास हुआ (मारवाड़/मेवाड़ाढूँढाड़/ बागड़ क्षेत्र में)

उत्तर : मेवाड़ क्षेत्र में (उदयपुर)

17. बागौर सभ्यता का केन्द्र किस जिले में है

उत्तर : भीलवाड़ा

18. अहिच्छत्रपुर किस जिले का प्राचीन नाम है

उत्तर : नागौर

19.  राजस्थान का प्रसिद्ध हड़प्पाकालीन पुरास्थल कालीबंगा किस जिले में स्थित है

उत्तर : हनुमानगढ़

20.  प्राचीन सरस्वती नदी के किनारे स्थित राजस्थान की सबसे प्राचीन नगरीय सभ्यता का नाम है

उत्तर : कालीबंगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!