REET Psychology Important Questions [Quiz-2]

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

REET Psychology Important Questions मनोविज्ञान महत्त्वपूर्ण प्रश्नोतरी के अंतर्गत महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज दी गयी है जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी का आंकलन कर सकते हो तथा यह Psychology Quiz आगामी REET Exam 2021 के लिए बहुत सहायक होगी



31. एक बच्चो जो एक विशेषता (जैसे मौखिक क्षमता ) में उच्च या निम्न है, बाद में उम्र में भी रहेगी। यह बयान के महत्व (REETL-IEx. 2018) पर जोर देता है?
(1) प्रारम्भिक अनुभव
(2) वातावरण
(3) आनुवांशिकता
(4) आनुवांशिकता और वातावरण दोनों
सही उत्तर:- 3
 
32. एरिक्सन के अनुसार, बच्चों का मनोसामाजिक विकास आठ चरणों में होता है। एक कक्षा-3 का छात्र ( 9 साल के आस-पास ) विकास के किस चरण में मेल खाता है?  (REETL-I Ex.2018)
(1) शर्मिंदगी बनाम संदेह के मुकाबले की स्वायत्तता
(2) परिश्रम बनाम हीनता
(3) नेतृत्व बनाम अपराध
(4) अंतरंगता बनाम अलगाव
सही उत्तर:- 2
 
34. मानव विकास के संबंध में कौनसा कथन गलत है?  (IIGr. Tea.2017)
(1) विकास रेखीय होता है
(2) विकास पूर्वानुमेय होता है
(3) विकास निरंतर होने वाली प्रक्रिया है।
(4) विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर चलता है
सही उत्तर:- 1
 
35. जब एक ही विषय के विकास का अध्ययन अधिक समयावधि तक किया जाता है, इस अध्ययन को कहते हैं?  (IIGr. Tea.2017)
(1) जीवन वृत्तान्त अध्ययन
(2) सर्वे अध्ययन
(3) अनुप्रस्थ-काट अध्ययन
(4) अनुदेयं अध्ययन
सही उत्तर:- 4
 
36. व्यक्ति की वृद्धि तथा विकास किस सिद्धान्त का अनुसरण नहीं करती है?  (TGT 2017)
(1) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(2) व्यक्तिगत विभिन्नता का सिद्धान्त
(3) विकास की दिशा का सिद्धान्त
(4) मनोविश्लेषणात्मक का सिद्धान्त
सही उत्तर:- 4
 
37.मानव की वृद्धि व विकास को प्रभावित करने वाला कारक है?  (TGT 2017)
(1) वंशानुक्रम
(2) वातावरण
(३) ग्रन्थियों की क्रियाशीलता
(4) उपरोक्त सभी
सही उत्तर:- 4
 
38. “बाल्यावस्था जीवन का अनोखा काल है” कथन है?   (TGT 2017)
(1) कोल व ब्रूस
(2) क्रो एवं क्रो
(3) ब्लेयर, जोन्स व सिम्पसन
(4) कोई नहीं
सही उत्तर:- 1
व्याख्याः क्रो एण्ड क्रो के शब्दों में – ‘इस अवस्था मे बालक अपने शिक्षक का सम्मान तो करता है पर उनका अनुकरण  करने में कमी कर देता है।’ 6 से 10 बर्ष तक बालक अपने सही या गलत व्यवहार में निरंतर प्रगति करता है। वह बहुत से उन्ही कार्यों को करता है जिनके किये जाने का कोई उचित कारण नहीं जान पाता है।’
 
39. “शैशवास्था सीखने का आदर्श काल है” उक्त कथन है?  (TGT 2017)
(1) कोल
(2) वेलेन्टाइन
(3) क्रो व क्रो
(4) स्टैंग
सही उत्तर:- 2
 
40. निम्न में से कौन सीखने के सही स्तर है? ।  (REET 2016)
(1) तथ्य, ज्ञान प्राप्त करना, सूचना, बोध, प्रज्ञान
(2) तथ्य, सूचना, बोध, ज्ञान प्राप्त करना, प्रज्ञान
(3) तथ्य, सूचना, ज्ञान प्राप्त करना, बोध, प्रज्ञान
(4) तथ्य, बोध, सूचना, ज्ञान प्राप्त करना, प्रज्ञान
सही उत्तर:- 3

यह भी पढ़ें :-




41. ‘संवेदना ज्ञान की पहली सीढ़ी है।’ यह कथन  REET 2016)
(1) मानसिक विकास है
(2) शारीरिक विकास है
(3) ध्यान का विकास है
(4) भाषा का विकास है
सही उत्तर:- 1
 
42. मेरडिथ के अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि सामान्य रूप से उन परिवारों के बालक . होते हैं, जो  सामाजिक स्तर से ऊँचे होते हैं। (REET 2016)
(1) कम स्वस्थ एवं विकसित
(2) अधिक स्वस्थ एवं विकसित
(3) अधिक स्वस्थ एवं कम विकसित
(4) स्वस्थ नहीं पर विकसित
सही उत्तर:- 2
 
43. अप्रत्यक्ष पथ समस्याओं का उपयोग किस श्रेणी के प्रयोज्यों के लिए किया जाता है? (HTET 2016)
(1) बच्चे
(2) प्रौढ़
(3) चिड़ियाँ
(4) पशु
सही उत्तर:- 2
 
44. बाल्यावस्था में मस्तिष्क का विकास होता है?
(1) 50%
(2) 70 %
(3) 20%
(4) 90%
सही उत्तर:- 1
 
45. बुद्धि के क्रमिक विकास के सिद्धान्त के जनक थे?  (UP TET 2016)
(1) बर्ट एवं वर्नन
(2) थार्नडाइक
(3) टरमन,
(4) बिने
सही उत्तर:- 1
 
46: इस विचार को कि ‘विकास के किसी भी पड़ाव पर कोई भी वस्तु सिखाई जा सकती है।’ किस विचारक ने अभिव्यक्त किया?  (स्कूल व्याख्याता (इतिहास) 2016)
(1) पियाजे
(2) आसुबेल
(3) ब्रूनर
(4) गेने
सही उत्तर:- 3
 
47: एक व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक एवं भौतिक परिवेश समान होते हैं।’ यह विचार किसका है?  (स्कूल व्याख्याता (इतिहास) 2016)
(1) कृत्यवादी
(2) संरचनावादी
(3) एस.आर. सहचर्यवादी
(4) गेस्टाल्ड फिल्ड मनोवैज्ञानिक
सही उत्तर:- 3
 
48. परिवार बच्चे को शिक्षा प्रदान करता है?  (स्कूल व्याख्याता (इतिहास ) 2016)
(1) औपचारिक रूप से
(2) अनौपचारिक रूप से
(3) प्रयत्न सहित
(4) नियमित रूप से
सही उत्तर:- 2
 
49. अगर एक छोटे बालक ने अपनी रोटी पानी में गिरा दी है, तो दूसरा छोटा बालक उसे रोटी देने के पक्ष में नहीं होगा।  लेकिन एक किशोर उस बालक की छोटी आयु को ध्यान में रखकर दूसरी रोटी देने को सहमत हो जाएगा।किशोर का यह व्यवहार है  (स्कूल व्याख्याता ( भूगोल ) 2016 )
(1) अच्छा व्यवहार
(2) दयालुता
(3) नैतिक विकास
(4) करुणा
सही उत्तर:- 3
 
50. निम्नलिखित में से कौनसा कार्य किशोरावस्था के विकासात्मक कार्यों में नहीं आता?  (स्कूल व्याख्याता (भूगोल) 2016)
(1) स्थूल या सूक्ष्म कार्य व्यापार हेतु सभी तरीके के आवश्यक समप्रत्ययों का विकास होना
(2) अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ना
(3) अधिक आत्मनिर्भरता की ओर उचित कदम बढ़ाना
(4) वस्तुओं, व्यक्तिओं, स्थानों और मूल्यों के प्रति अस्थायी भाव विकसित होना
सही उत्तर:- 4



51 बालक का विकास प्रभावित होता है?  (स्कूल व्याख्याता,( राजनीति विज्ञान 2016)
(1) वंशानुक्रम से
(2) वातावरण से
(3) वंशानुक्रम व वातावरण दोनों से
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर:- 3
 
52. मनोविज्ञान, शिक्षक को अनेक धारणाएँ और सिद्धांत प्रदान करके उसकी उन्नति में योग देता है।’ यह का कथन  किसका है?  (स्कूल व्याख्याता ( भूगोल) 2016)
(1) कॉलेस्निक
(2) क्रो एण्ड क्रो
(3) ब्लेयर
(4) कुष्पुस्वामी
सही उत्तर:- 4
 
53. बालक के संज्ञानात्मक विकास के क्षेत्र में योगदान देने वाले मनोवैज्ञानिक हैं? (स्कूल व्याख्याता ( भूगोल) 2016)
(1) पियोजे
(2) स्पियरमेन
(3) बिने
(4) गाल्टन
सही उत्तर:- 1
 
54. किशोरावस्था में चरित्र विकास प्रभावित होता है?  (स्कूल व्याख्याता (भूगोल) 2016)
(1) समाज से
(2) परिवार से
(3) मित्र मण्डली से
(4) ठक्त सभी से
सही उत्तर:- 4
 
55. ‘किशोरावस्था वह अवस्था है, जिसमें बालक परिपक्वता की ओर अग्रसर होता है यह कथन किसका है?  (स्कूल व्याख्याता 2016)
(1) स्टेनली
(2) जेरसील्ड
(3) हरलॉक
(4) उपर्युक्त में कोई नहीं
सही उत्तर:- 4
 
56. पियाजे के अनुसार किशोरावस्था में संज्ञानात्मक विकास की कौनसी अवस्था प्रारम्भ होती है?  (स्कूल व्याख्याता 2016)
(1) पूर्व कार्यात्मक अवस्था
(2) औपचारिक कार्यात्म अवस्था
(3) संवेदीगामक अवस्था
(4) स्थूल कार्यात्म अवस्था
सही उत्तर:- 2
 
57. किशोर अवस्था में मानसिक या बौद्धिक विकास होता है?
(1) बहुत शीघ्रता से एवं बहुत अधिक मात्रा में
(2) अधिक मात्रा में लेकिन धीरे-धीरे
(3) बहुत कम मात्रा में लेकिन शीघ्रता से
(4) अधिक तेजी से एवं कम मात्रा में
सही उत्तर:- 1
 
58. “मानव संस्कार अथवा क्षमता में परिवर्तन, जो धारण किया जा सकता है तथा जो वृद्धि की प्रक्रिया के ऊपर ही  आरोपित नहीं है” यह कथन जिनका है?  (स्कूल व्याख्याता 2016)
(1) ट्रेयर्स
(2) गेने
(3) स्ट्रेयर
(4) मेकग्रो
सही उत्तर:- 2
 
59. अध्यापक के व्यक्तित्व के विकास में बाधक तत्व है?  (स्कूल व्याख्याता 2016)
(1) सामाजिक परिवेश का ज्ञान
(2) सांस्कृतिक अनुभव
(3) कल्पना शक्ति का अभाव
(4) उच्च मानसिक क्षमता
सही उत्तर:- 3
 
60. निम्नलिखित में से कौनसा व्यावहारिक विकास नहीं है?  (स्कूल व्याख्याता (गृह विज्ञान ) 2016)
(1) पलायन
(2) भ्रम
(3) असफलता
(4) मनस्ताप
सही उत्तर:- 3
 
 

यह भी पढ़ें :-

REET 2021 की तैयारी के लिए निचे दी गयी क्विज को हल जरुर कीजिये
REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 1REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 2REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 3
REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 4REET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र क्विज – 5
हिन्दी उपसर्ग टॉप 25 प्रश्नRevolt of 1857 (1857 का विद्रोह)प्रमुख वचन एवं नारे
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!