REET Online Test – 1 / REET Social Science Important Questions / REET सामाजिक विज्ञान यूनिट – 1 भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं समाज : जिसके अंतर्गत आज के इस टेस्ट में सिंघु घटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, जैन व बौद्ध धर्म से सम्बंधित प्रश्न मिलेंगे जो आपकी आगामी REET Exam 2021 में रामबाण सिद्ध होंगे इसलिए आप ये सभी प्रश्नों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और अपने सभी दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर भी कीजिये ये सभी टेस्ट REET Model Paper के तहत हमारी टीम द्वारा आपके लिए तैयार किये गये है Reet Exam 2021 के लिए सामाजिक अध्ययन के लिए जितने भी प्रश्न आपके लिए प्रस्तुत किये जायेंगे वो सभी प्रश्न व्याख्या सही होंगे
1. निम्नलिखित में से कौनसी ताम्रपाषाणिक ग्रामीण संस्कृति प्राचीनतम है
(a) जोखे संस्कृति
(b) मालवा संस्कृति
(c) आहड़ संस्कृति
(d) कायथा संस्कृति
सही उत्तर:- (c)
व्याख्या-पत्थर और तांबे के उपकरणों के प्रयोग के कारण कहलाने वाली ताम्रपाषाणिक ग्रामीण संस्कृति के सबसे प्राचीनतम साक्ष्य दक्षिण-पूर्वी भारत में पायी गई आहड़ संस्कृति से प्राप्त हुये हैं, जो 2600-1800 ई.पू. में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर जिले में फैली थी। अन्य ताम्रपाषाणिक का काल इस प्रकार है-कायथा संस्कृति (2000-1400 ई.पू.), मालवा संस्कृति (1900-1400 ई.पू.), रंगपुर संस्कृति (1700-1400 ई.पू.) तथा जोरवे संस्कृति (1500-900 ई.पू.)।
2. मौर्य साम्राज्य की स्थापना के पहले समस्त उत्तरी भारत विभक्त था
(a) दो शासन तंत्रों में
(b) दस राजतंत्र शासन में
(c) सोलह महाजनपद व गणराज्यों में
(d) बीस राजतंत्र शासन में
सही उत्तर:- (c)
व्याख्या-मौर्य साम्राज्य की स्थापना के पहले उत्तर भारत 16 महाजनपद में बंटा हुआ था, जिसमें दो प्रकार के राज्य थे-राजतंत्र वगणतंत्र । इन महाजनपदों की जानकारी में बौद्ध ग्रंथ अंगुतर निकाय एवं जैन ग्रंथ भगवती सूत्र से मिलती है। इन महाजनपदों में मगध, वत्स, कोशल और अवंति अत्यन्त शक्तिशाली महाजनपद थे।
3. भारत में आरम्भिक मानवों पर समझ के लिए निम्न में से किसे एक प्राथमिक स्त्रोत माना जा सकता है
(a) कांगड़ा शैली की चित्रकला
(b) मध्यप्रदेश की शैल चित्रकला
(c) पादशाहनामा चित्रकला
(d) गिरनार का शैल अभिलेख
सही उत्तर:- (b)
व्याख्या-भीमबेटका गुफा (मध्यप्रदेश) विश्व की सबसे प्राचीन गुफा है, जिसमें प्रस्तर सामग्री प्राप्त हुई है और जो मध्यपाषाण काल से संबंधित है। यहां पर आखटक, कृषक, ग्वाले आदि चित्रित हैं और प्राचीन प्रस्तर युग से भी प्राचीन मानव के अस्त्र-शत्र मिले हैं, अतः कहा जा सकता है कि भारत में आरम्भिक मानवों पर समझ के लिए मध्यप्रदेश की शैल चित्रकला प्राथमिक स्त्रोत है।
4. बी.सी.ई. का तात्पर्य है
(a) बिफोर क्रिश्चन एरा
(b) बिफोर कन्टिंपररी एरा
(c) बिफोर सीजर एरा
(d) बिफोर कॉमन एरा
सही उत्तर:- (d)
व्याख्या– B.C.(हिन्दी में ई.पू.) का मतलब बिफोर क्राइस्ट (ई.पू.) होता है। अंग्रेजी में A.D. (हिन्दी में ई.) का मतलब एनो डॉमिनी होता है, जो दो लैटिन शब्दों से बना है और इसका तात्पर्य ईसा मसीह के जन्म के वर्ष से है। कभी-कभी A.D. की जगह C.E. और B.C. की जगह B.C.E. का प्रयोग किया जाता है। C.E.अक्षरों का प्रयोग कॉमन एरा के लिए और B.C.E का प्रयोग बिफोर कॉमन एरा के लिए होता है। इन दो शब्दों का प्रयोग इसलिए किया जाता है, क्योंकि विश्व के अधिकांश देशों में अब इस कैलेण्डर का प्रयोग सामान्य हो गया है। भारत में तिथियों के इस रूप का प्रयोग लगभग 300 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुआ था।
5. हड़प्पा सभ्यता का पतन कैसे हुआ
1. ऐसा लगता है कि शासकों का नियंत्रण समाप्त हो गया।
2. जंगलों का विनाश हो गया होगा।
3. सभ्यता के पूरे क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आ गई।
4. संभवतः नदियाँ सूख गई थीं।
(a) 1, 2 व 4
(b) 1, 3 व 4
(c) 2, 3 व 4
(d) 1, 2 व 3
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या-हड़प्पा सभ्यता का उदय 2600-1900 ई. पू. के दौरान माना जाता है। लगभग 3900 साल पहले इस सभ्यता का पतन हुआ, जिसके निम्न कारण हो सकते हैं-
(1) वास्तविक रूप में इस सिंधु घाटी सभ्यता का पतन किसी-न-किसी प्राकृतिक आपदा (बाढ़, भूकम्प, ज्वालामुखी) या प्राकृतिक असाध्य रोग (महामारी, छोटी माता, बड़ी माता) से हुआ,
(2) के.यू.आर. कैनेडी के अनुसार इस सभ्यता का पतन संक्रामक रोग के कारण हुआ,
(3) सर जॉन मार्शल के अनुसार इसका पतन उसकी प्रशासनिक शिथिलता के कारण हुआ,
(4) ऑरेल स्टाइन व अमलानन्द घोष के अनुसार इसका पतन जलवायु परिवर्तन के कारण हुआ,
(5) सर जॉन मार्शल व स्पिक मैरे के अनुसार इसका पतन बाढ़ आने के कारण हुआ तथा
(6) गार्डन चाइल्ड व ह्वीलर के अनुसार इसका पतन आर्यों के द्वारा बाह्य आक्रमण के कारण हुआ।
6. हम यह आज कैसे जानते हैं कि पुरापाषाण युग में भारत में शुतुरमुर्ग होते थे
(a) महाराष्ट्र के पटने पुरास्थल से शुतुरमुर्ग के अण्डों के अवशेष मिले हैं।
(b) शुतुरमुर्गों पर मौखिक स्मृतियाँ हमारे पास दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में अभिलेखित हैं।
(c) विदेशी यात्रियों के वृत्तान्तों में इसका वर्णन किया गया है।
(d) इन पक्षियों के विविध लेख हमें उस समय की कृतियों में मिलता है।
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या-महाराष्ट्र के पटने पुरास्थल से शुतुरमुर्ग के अण्ड़ों के अवशेष प्राप्त हुये हैं। इनके कुछ छिलकों पर चित्रांकन भी मिलता है और इन अण्डों से मनके भी बनाये जाते थे।
7. स्वतन्त्रता के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आये बदलाव हैं
(a) मुक्त दिहाड़ी मजदूर वर्ग का उदय
(b) गहन कृषि के कारण कृषि मजदूरों की संख्या में वृद्धि
(c) भुगतान में अनाजों के बदले नकद राशि के भुगतान का प्रचलन
(d) ये सभी
सही उत्तर:- (d)
8. राजस्थान में बंधुआ मजदूर प्रथा कहलाती थी
(a) लाग प्रथा
(b) घरेलू नौकर प्रथा
(c) सागड़ी प्रथा
(d) कोई नहीं
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या-धनाढ्य लोगों द्वारा किसी व्यक्ति को स्थायी रूप से नौकर रखना सागड़ी या बंधुआ मजदूर प्रथा है। 1961 में राजस्थान में सागड़ी निवारण अधिनियम पारित हुआ।
9.मानव इतिहास में निम्न में से कौनसी अवधि सबसे लम्बी है (a) पुरापाषण काल
(b) मध्यपाषाण काल
(c) नवपाषण काल
(d) महापाषाण काल
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या-पुरापाषण काल की अवधि मानव इतिहास में सबसे लम्बी है। यह काल आधुनिक काल से 25-20 लाख वर्ष पूर्व से लेकर 12000 वर्ष पूर्व तक माना जाता है तथा यह प्राक् ऐतिहासिक युग का वह समय है, जब मानव ने पत्थर के औजार बनाना सबसे पहले शुरू किया। इस दौरान मानव इतिहास का 99 प्रतिशत विकास हुआ। इस काल के बाद मध्यपाषाण का आरम्भ हुआ जब मानव ने खेती करना शुरू किया।
10.सबसे पुरानी पाण्डुलिपियाँ……….पर लिखी गई थीं
(a) लकड़ी
(b) कागज
(c) पत्थरों
(d) ताड़पत्रों
सही उत्तर:- (d)
व्याख्या-सबसे पुरानी पाण्डुलिपियाँ ताड़पत्रों पर लिखी गई थीं। पाण्डुलिपियाँ उस दस्तावेज को कहा जाता है जो एक व्यक्ति या अनेक व्यक्तियों के द्वारा हाथ से लिखी गई हों। इसे हस्तप्रति, लिपिग्रंथ आदि नामों से भी जाना जाता है। ताड़पत्र के बाद भोजपत्र, ताम्रपत्र और सुवर्णपत्र आदि का प्रयोग भी होने लगा।
यह भी पढ़ें :- Revolt of 1857 (1857 का विद्रोह)
11. प्राचीन भारत के संदर्भ में द्वितीय नगरीकरण निम्न में से किसी नगरीय प्रक्रिया को इंगित करता है
(a) कावेरी घाटी की
(b) नर्मदा घाटी की
(c) गंगा घाटी की
(d) सिंधु घाटी की
सही उत्तर:- (c)
व्याख्या-उत्तरी काले चमकीले मृद्भाण्ड (NBPW) अवस्था में ही गंगा घाटी/मैदानों में नगरीकरण की शुरूआत हुई। यह भारत का द्वितीय नगरीकरण कहलाता है।
12.वजि महाजनपद कितने गणों का संघ था
(a) 9
(b) 8
(c) 7
(d) 6
सही उत्तर:- (b)
व्याख्या-वज्जि महाजनपद आठ जनों कुलों के संयोग से बना था । और इनमें चार (विदेह, ज्ञातृक, वृज्जि और लिच्छवी) अधिक प्रमुख थे। इसकी राजधानी वैशाली थी। 8 गणों का संघ वज्जि में से एक ज्ञातृक गण में महावीर स्वामी का जन्म हुआ था।
13. निम्न में से कौनसा युग्म सही है
(a) पार्श्वनाथ – जनत्रिका
(b) बिंदुसार -शाक्य
(c) स्कन्दगुप्त -मौर्य
(d) चेटक – लिच्छवी
सही उत्तर:- (d)
व्याख्या-राजा चेटक लिच्छवी गणराज्य के राजा थे, जिनकी पुत्री चेलना का विवाह मगध के शासक बिम्बिसार के साथ हुआ था।लिच्छवी वजि संघ के प्रधान वंशों में से एक था।
14. वर्तमान में देश की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत शहरों में निवास करता है
(a) 31.14%
(b) 32.14%
(c) 33.14%
(d) 34.14%
सही उत्तर:- (a)
15. शहरीकरण के कारण हैं
(a) नगरों का उच्च जीवन स्तर
(b) गांवों में रोजगार के सीमित अवसर
(c) कृषि का पिछड़ापन
(d) ये सभी
सही उत्तर:- (d)
16.निम्न में से कौनसा महाजनपद भारत के उत्तर-पश्चिमी सीमांत पर स्थित था
(a) मद्र
(b) गान्धार
(c) सौवीर
(d) कम्बोज
सही उत्तर:- (b)
व्याख्या-भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित अफगानिस्तान के पूर्वी भाग एवं पंजाब के पश्चिमी भाग में गंधार जनपद स्थित था। इसकी राजधानी तक्षशिला थी।
17.प्राचीन भारत में चम्पा निम्न में से किसमहाजनपद की राजधानी थी
(a) मगध
(b) अंग
(c) काशी
(d) वज्जि
सही उत्तर:- (b)
व्याख्या-बिहार के उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित अंग महाजनपद की राजधानी चम्पा (वर्तमान में भागलपुर) थी। अंततोगत्वा अंग महाजनपद को पड़ोस के शक्तिशाली मगध राज्य के द्वारा अपने में मिला लिया गया था।
18.महाभारत काल में पाण्डवों ने अपना अज्ञातवास विराटनगर में बिताया था। यह किस महाजनपद की राजधानी थी
(a) मत्स्य
(b) कौशाम्बी
(c) पांचाल
(d) कुरु
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या-राजस्थान के पूर्वी भाग में जहां भरतपुर, अलवर व जयपुर जिले स्थित हैं, मत्स्य जनपद स्थित था। इस महाजनपद की राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी।
19.गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाजनपद था
(a) कम्बोज
(b) वत्स
(c) अश्मक
(d) अवंति
सही उत्तर:- (c)
व्याख्या-अश्मक जनपद गोदावरी नदी के तटवर्ती प्रदेश में था, जिसकी राजधानी पौदन्य (पोटन) थी।
20. जब प्रतिस्पर्धा अपने नियमों का अनुपालन नहीं करती है, तब वह रूपान्तरित हो जाती है
(a) संघर्ष में
(b) आत्मसात में
(c) सात्मीकरण में
(d) सहयोग में
सही उत्तर:- (a)
21. शहरीकरण का प्रभाव है
(a) नगरीय अपराधों में वृद्धि
(b) शहरों में प्रदूषण बढ़ना
(c) शहरों में बेरोजगारी की बढ़ती समस्या
(d) ये सभी
सही उत्तर:- (d)
22.किस शासक के काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कश्मीर में हुआ है
(a) अजातशत्रु
(b) कनिष्क
(c) कालाशोक
(d) अशोक
सही उत्तर:- (b)
व्याख्या:- चतुर्थ बौद्ध संगीति कनिष्क के शासनकाल में कुण्डलवन (कश्मीर) में हुई, जिसकी अध्यक्षता वसुमित्र एवं उपाध्यक्षता अश्वघोष ने की थी। इसमें हीनयान और महायान सम्प्रदायों का जन्म हुआ था।
23.राजा कालाशोक के समय कौनसी बौद्ध समिति हुई
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ
सही उत्तर:- (b)
व्याख्या:- द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कालाशोक के शासनकाल में महात्मा बुद्ध की मृत्यु के 100 वर्ष बाद वैशाली में किया गया था।
24.मौर्य सम्राट अशोक के समय कौनसी बौद्ध समिति हुई
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ
सही उत्तर:- (c)
व्याख्या:- तृतीय बौद्ध संगीति मौर्य सम्राट अशोक के शासनकाल में पाटलिपुत्र में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुत्त तिस्स ने की थी।
25.मगध नरेश अजातशत्रु के समय कौनसी बौद्ध समिति हुई
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या:- प्रथम बौद्ध संगीति महात्मा बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद मगध नरेश अजातशत्रु के कार्यकाल में राजगीर अथवा राजग्रह स्थित सप्तपर्णि गुफा में सम्पन्न हुई थी।
26.निम्नलिखित चार स्थानों में हुई बौद्ध संगीतियों का सही क्रम क्या है
1. कुण्डलवन 2. राजग्रह
3. वैशाली 4. पाटलिपुत्र
कूट
(a) 2, 3, 4, 1
(b) 2, 1, 3, 4
(c) 4, 3, 2, 1
(d) 1, 2, 3, 4
सही उत्तर:- (a)
27. योगाचार दर्शन सम्प्रदाय संबंधित है
(a) महायान से
(b) हीनयान से
(c) शंकर वेदांत से
(d) सांख्य योग से
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या:- महायान ( बड़ी सवारी) मत के लोग सुधारवादी थे, जिनका नेता नागार्जुन था, जिसने इस सम्प्रदाय की नींव डाली। इस सम्प्रदाय के दो भाग हैं-विज्ञानवाद (योगाचार) तथा शून्यवाद (माध्यमिक)। विज्ञानवाद के प्रवर्तक मैत्रेयनाथ तथा शून्यवाद के प्रवर्तक नागार्जुन थे।
28.निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है
(a) स्थविरवाद जैनों का एक सम्प्रदाय है।
(b) निकाय ग्रंथ बौद्धधर्म से संबद्ध है।
(c) आरम्भिक बौद्ध ग्रंथ पालि भाषा में लिखे गये थे।
(d) महावीर ने अपने प्रवचन अर्धमागधी में दिये थे।
सही उत्तर:- (a)
व्याख्या:- हीनयान या थेरवाद या स्थविरवास, बौद्ध धर्म की दो शाखाओं में से एक है। दूसरी शाखा का नाम महायान है।
29. थेरीगाथा किस धर्म से संबंधित है
(a) सनातन
(b) यहूदी
(c) बौद्ध
(d) जैन
सही उत्तर:- (c)
व्याख्या:- थेरीगाथा बौद्ध ग्रंथ सुत्त पिटक का हिस्सा है, जिसमें भिक्षुणियों के द्वारा रचित छंदों का संकलन किया गया है।
30.प्रतीत्यसमुत्पाद निम्न में से किस धार्मिक सम्प्रदाय का आधारभूत सिद्धांत है
(a) जैन
(b) शैव
(c) बौद्ध
(d) वैष्णव
सही उत्तर:- (c)
व्याख्या:- प्रतीत्यसमुत्पाद (द्वादश निदान/कारणवाद) की मान्यता है कि जस तरह दुःख का कारण जन्म है, उसी तरह जन्म का कारण कर्मरूपी चक्र है। बौद्ध दर्शन के अंतर्गत नैरात्मवाद और क्षणभंगुरवाद भी महत्त्वपूर्ण है। यह पालि भाषा में पटिच्च समुत्पाद कहलाता है, जिसका अर्थ है संसार की सभी वस्तुयें किसी न किसी कारण से उत्पन्न हुई है।
यह भी पढ़ें :- मनोविज्ञान महत्त्वपूर्ण प्रश्नोतरी / अभिवृद्धि एवं विकास
REET 2021 की तैयारी के लिए निचे दी गयी क्विज को हल जरुर कीजिये |